खालसा कॉलेज दुर्ग में भारत की राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने की विशेष अवसर पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के पुनीत मार्गदर्शन में नमामि भारतम् कार्यक्रम के अंतर्गत वंदे मातरम सामूहिक गायन में खालसा कॉलेज के समस्त विद्यार्थी एवं स्टाफ सम्मिलित होते हुए संस्थान द्वारा निर्धारित समय पूर्वानुमान 11ः00 बजे एक आवाज, एक संकल्प, एक भारत के मूल मंत्र का अनुसरण करते हुए सामूहिक गायन किया। इस राष्ट्रव्यापी अनुष्ठान में सम्मिलित होना सभी के लिए गौरांवित समय रहा।