खालसा कॉलेज दुर्ग के बी.एड. प्रशिक्षार्थियों ने ग्राम गिधवा, बेमेतरा में एक दिवसीय सामुदायिक शिविर का आयोजन किया। सामुदायिक शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीण सर्वे, रैली एवं स्वच्छता गतिविधि के साथ-साथ गिधवा, नागधा एवं परसदा के पक्षी विहार का भ्रमण कर प्रवासी पक्षियों के आवास, तापमान भोजन एवं प्रवासन के कर्म को नजदीक से जाना। शिविर में प्रशिक्षणार्थियों में ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण एवं साक्षरता का संदेश दिया।