• +91-73899-31313
  • khalsacollegedurg@gmail.com
  • Khalsa College, Malviya Chowk, Durg, 491001

गुरू पूर्णिमा on 01/08/2026

खालसा कॉलेज दुर्ग में 1 अगस्त 2026 को बी. एड. प्रशिक्षणार्थियों द्वारा गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर विद्यार्थियों ने भारतीय ज्ञान परंपरा का अनुसरण करते हुए अपने गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने सर्वप्रथम प्राचार्य सहित प्राध्यापक को तिलक लगाकर स्वागत किया तत्पश्चात मां सरस्वती के श्री चरणों में पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ रंगा-रंग कार्यक्रम का आगाज किया। सर्वप्रथम छात्रा सुमन ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर अध्यापकों को भाव-विभोर किया। वहीं पायल एवं समूह ने गीत द्वारा दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया छात्रा सुतापा ने अपने भाषण द्वारा अध्यापकों को भावुक किया वहीं छात्र सौरभ ने गुरु पूर्णिमा पर्व की महत्ता को साझा किया।

WhatsApp Image 2026-08-01 at 3.27.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-01 at 1.20.22 PM
WhatsApp Image 2026-08-01 at 3.18.13 PM
WhatsApp Image 2026-08-01 at 3.18.31 PM