• +91-73899-31313
  • khalsacollegedurg@gmail.com
  • Khalsa College, Malviya Chowk, Durg, 491001

Dr. Pramod Gupta-Drug Abuse & Cyber Crime among Youth on 18/04/2026

18 April 2026

खालसा कॉलेज दुर्ग एवं इनरव्हील क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 18 अप्रैल 2026 को युवाओं में मादक पदार्थों का दुरुपयोग और साइबर अपराध विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सरदार त्रिलोक सिंह ढिल्लों, अध्यक्ष, खालसा एजुकेशन सोसाइटी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कल्पना स्वामी, असिस्टेंट डायरेक्टर एजुकेशन डिपार्मेंट और अतिथि वक्ता के रूप में प्रख्यात डॉ. प्रमोद गुप्ता मनोचिकित्सक, डायरेक्टर, सेंट्रल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंस उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन एवं औपचारिक स्वागत पश्चात डॉ. प्रमोद गुप्ता ने विद्यार्थियों से प्रत्यक्ष वार्ता किया और युवाओं में मादक पदार्थों के प्रति आकर्षण के कारण को बताते हुए मादक पदार्थों के सेवन एवं साइबर अपराध के मध्य संबंध को घटनाओं के माध्यम से विद्यार्थियों के मध्य प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया।