• +91-73899-31313
  • khalsacollegedurg@gmail.com
  • Khalsa College, Malviya Chowk, Durg, 491001

शहादत दिवस on 23/03/2026

23 March 2026

खालसा कॉलेज दुर्ग में खालसा एजुकेशन सोसाइटी द्वारा शहीद भगत सिंह राजगुरु और सहित सुखदेव के बलिदान को स्मरण करने और विद्यार्थियों के मध्य उनके देश प्रेम के सुखद अनुभव को पुनः जीवंत करने हेतु दिनांक 23/3/2026 को सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखर वक्ता श्री कनक तिवारी उपस्थित रहे और युवाओं को संबोधित करते हुए शहीद भगत सिंह के 23 वर्ष के छोटी उम्र में किए अनगिनत कार्यों का बखान करते हुए युवाओं में देश प्रेम के भाव रोपति किये एवं महाविद्यालय में वीर भगत सिंह के नाम पर लाइब्रेरी स्थापित करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खालसा एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष श्री त्रिलोक श्री ढिल्लों रहे। जिन्होंने श्री तिवारी के सुझाव को स्वीकार करते हुए महाविद्यालय में लाइब्रेरी स्थापित करने का आश्वासन दिया। विचार विमर्श के इस मंच पर प्रोफेसर डॉ. जयप्रकाश साव ने भगत सिंह के जीवन के अनसुने रहस्यों से अवगत कराया। वहीं डॉ. अंबरीश त्रिपाठी ने वर्तमान समस्याओं के निपटान हेतु युवाओं में भगत सिंह जैसे विचार विकसित करने का आह्वान किया। सेमिनार के द्वितीय सत्र् में काव्य पाठ का आयोजन किया गया।