Khalsa College Durg https://khalsacollegedurg.in School of Education Sat, 16 May 2026 04:12:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.5 https://khalsacollegedurg.in/wp-content/uploads/2024/04/cropped-mainlogo-32x32.png Khalsa College Durg https://khalsacollegedurg.in 32 32 शहादत दिवस on 23/03/2026 https://khalsacollegedurg.in/%e0%a4%b6%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%a4-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b8-on-23-03-2026/ Sat, 16 May 2026 03:52:42 +0000 https://khalsacollegedurg.in/?p=5319

23 March 2026

खालसा कॉलेज दुर्ग में खालसा एजुकेशन सोसाइटी द्वारा शहीद भगत सिंह राजगुरु और शहीद सुखदेव के बलिदान को स्मरण करने और विद्यार्थियों के मध्य उनके देश प्रेम के सुखद अनुभव को पुनः जीवंत करने हेतु दिनांक 23/3/2026 को सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखर वक्ता श्री कनक तिवारी उपस्थित रहे और युवाओं को संबोधित करते हुए शहीद भगत सिंह के 23 वर्ष के छोटी उम्र में किए अनगिनत कार्यों का बखान करते हुए युवाओं में देश प्रेम के भाव रोपति किये एवं महाविद्यालय में वीर भगत सिंह के नाम पर लाइब्रेरी स्थापित करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खालसा एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष श्री त्रिलोक श्री ढिल्लों रहे।

]]>
5319
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस on 08/03/2026 https://khalsacollegedurg.in/%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5/ Sat, 16 May 2026 03:45:50 +0000 https://khalsacollegedurg.in/?p=5307

9 March to 14 March 2026

खालसा कॉलेज दुर्ग में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नंदी फाउंडेशन द्वारा 6 दिवसीय सॉफ्ट स्किल पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में औपचारिक स्वागत पश्चात प्राचार्य डॉ. सुनीता बोकड़े ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा, अर्थ एवं तकनीकी रूप से सक्षमता को सशक्त बताते हुए छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रोत्साहित किया। प्रशिक्षक के रूप में नंदी फाउंडेशन से श्री हितेश कुमार साहू उपस्थित रहे ।

]]>
5307
Annual Day 2026 https://khalsacollegedurg.in/annual-day-2026/ Sat, 11 Apr 2026 06:28:36 +0000 https://khalsacollegedurg.in/?p=5287

4th April 2026

खालसा कॉलेज दुर्ग में 4 अप्रैल 2026 को वार्षिक उत्सव ‘‘अभिव्यक्ति’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरदार त्रिलोक सिंह ढिल्लों, प्रेसिडेंट खालसा एजुकेशन सोसाइटी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सरदार राजेंद्र पाल सिंह भाटिया, प्रेसिडेंट खालसा स्कूल मैनेजिंग कमेटी उपस्थित रहे। इस अवसर पर खालसा एजुकेशन समिति के सम्माननीय सदस्य उपस्थित रहे। राजकीय एवं राष्ट्रीय गीत के पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों के औपचारिक स्वागत पश्चात सरदार हरमीत सिंह भाटिया, सेक्रेटरी खालसा स्कूल मैनेजिंग कमेटी ने स्वागत उद्बोधन द्वारा विद्यार्थी एवं शिक्षकों को कार्यक्रम की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कॉलेज की प्रगति में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। वहीं कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुनीता बोकडे ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि पूर्व वर्ष की भांति वर्ष 2024-25 में कॉलेज के बी.एड. छात्र शुभम जायसवाल ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के बी.एड. मेरिट लिस्ट में पंचम स्थान प्राप्त किया।

WhatsApp Image 2026-04-04 at 10.35.45 PM (1)
WhatsApp Image 2026-04-04 at 10.35.45 PM (4)
]]>
5287
World Water Day on 24/03/2026 https://khalsacollegedurg.in/world-water-day-on-24-03-2026/ Wed, 25 Mar 2026 06:39:36 +0000 https://khalsacollegedurg.in/?p=5263

24 March 2026

खालसा महाविद्यालय में दिनांॅक 24/03/2026 को ईको क्लब द्वारा विश्व जल दिवस के अवसर पर पीपीटी प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर और बी.एड चतुर्थ सेमेस्टर की 8 विद्यार्थियों ने भाग लिया और प्रत्येक विद्यार्थी के पीपीटी का विषय जल के प्रति जागरूकता व संरक्षण संबंधी विभिन्न उपाय और समाधान लिए हुए था। बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर की अनुषा का पीपीटी ‘‘जल के व्यर्थ उपयोग व प्रदूषण के प्रति जागरूकता लाना’’ व पुनः उपयोग का उपाय बहुत ही सराहनीय था। इस प्रतियोगिता में बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा परिधि यादव का ‘‘जल के प्रति जागरूकता व पीने योग्य जल का संरक्षण व उपयोग’’ पर सावधानी का प्रोजेक्ट बहुत ही उपयोगी था। चतुर्थ सेमेस्टर के नवनीत साहू का ‘‘जल संरक्षण व उपयोग’’ पर एवं जल का कृषि के समय उपयोग और उपयोग के लिए विभिन्न उपाय पर पीपीटी निर्माण बहुत ही प्रशंसनीय था। इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में डॉ. मनीष वर्मा (सहायक प्राध्यापक), दिव्या सिंह रहे। प्रतियोगिता के सफलतापूर्वक समापन के बाद प्राचार्य डॉ. सुनीता बोकडे़ जी ने पीपीटी बनाने व प्रस्तुति के समय क्या-क्या सावधानी एवं निर्माण संबंधी नियम बताए और प्रतिभागियों को भविष्य में होने वाले कार्यक्रम में इसी तरह उत्साहपूर्वक भाग लेने को कहा।

WhatsApp Image 2026-03-24 at 5.54.41 AM
]]>
5263
World Happiness Day on 24/03/2026 https://khalsacollegedurg.in/world-happiness-day-on-24-03-2026/ Wed, 25 Mar 2026 06:24:00 +0000 https://khalsacollegedurg.in/?p=5253

24 March 2026

दिनांक 24/03/2026 को खालसा महाविद्यालय में “विश्व प्रसन्नता दिवस“ पर “Happiness in Every one’s life” विषय पर चर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुनीता बोकड़े ने बी. एड. के छात्र-छात्राओं को प्रसन्न रहने के लिए विभिन्न हार्मोन्स के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।

]]>
5253
Annual Sports Day on 04/02/2026 https://khalsacollegedurg.in/annual-sports-day-on-04-02-2026/ Thu, 05 Feb 2026 06:54:57 +0000 https://khalsacollegedurg.in/?p=5238

04/02/2026

WhatsApp Image 2026-02-05 at 12.22.43 PM
WhatsApp Image 2026-02-05 at 11.48.39 AM (9)
WhatsApp Image 2026-02-05 at 12.27.32 PM (1)
WhatsApp Image 2026-02-05 at 12.27.32 PM (8)
WhatsApp Image 2026-02-05 at 11.48.39 AM (41)
WhatsApp Image 2026-02-05 at 11.48.39 AM (19)
]]>
5238
Community Camp on 31/01/2026 https://khalsacollegedurg.in/community-camp-on-31-01-2026/ Thu, 05 Feb 2026 06:44:25 +0000 https://khalsacollegedurg.in/?p=5223

31/01/2026

खालसा कॉलेज दुर्ग के बी.एड. प्रशिक्षार्थियों ने ग्राम गिधवा, बेमेतरा में एक दिवसीय सामुदायिक शिविर का आयोजन किया। सामुदायिक शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीण सर्वे, रैली एवं स्वच्छता गतिविधि के साथ-साथ गिधवा, नागधा एवं परसदा के पक्षी विहार का भ्रमण कर प्रवासी पक्षियों के आवास, तापमान भोजन एवं प्रवासन के कर्म को नजदीक से जाना। शिविर में प्रशिक्षणार्थियों में ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण एवं साक्षरता का संदेश दिया।

WhatsApp Image 2026-02-01 at 8.17.45 AM
WhatsApp Image 2026-02-01 at 8.14.48 AM (1)
WhatsApp Image 2026-02-01 at 8.14.45 AM
WhatsApp Image 2026-02-01 at 8.14.37 AM
WhatsApp Image 2026-02-01 at 1.20.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-01-31 at 10.20.28 PM (1)
]]>
5223
Republic Day on 26/01/2026 https://khalsacollegedurg.in/republic-day-on-26-01-2026/ Wed, 28 Jan 2026 07:44:19 +0000 https://khalsacollegedurg.in/?p=5213

26 January 2026

खालसा कॉलेज दुर्ग में गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर शासन के आदेश अनुरूप राष्ट्रगीत का गायन किया गया। खालसा एजुकेशन सोसाइटी के उपाध्यक्ष सरदार तरसेम सिंह ढिल्लों ने अपने उद्बोधन में गणतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की बात कही। वहीं प्राचार्य डॉ. सुनीता बोकड़े ने अपने भाषण में विद्यार्थियों को अपने संविधान पर गर्व करने और संविधान में उल्लेखित नियम अनुरुप नैतिकता को आत्मसात् करने को गणतंत्र का वास्तविक सम्मान बताया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा गीत, भाषण, कविता का प्रदर्शन किया गया।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 8.14.51 AM
WhatsApp Image 2026-01-26 at 9.01.42 AM
WhatsApp Image 2026-01-26 at 9.15.47 AM
WhatsApp Image 2026-01-26 at 10.02.14 AM
]]>
5213
बसंत पंचमी (सरस्वती पूजन) on 23/01/2026 https://khalsacollegedurg.in/%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%9c%e0%a4%a8-on-23-01-2026/ Wed, 28 Jan 2026 07:33:16 +0000 https://khalsacollegedurg.in/?p=5204

23 January 2026

खालसा कॉलेज दुर्ग में बसंत पंचमी के अवसर पर बी.एड. के विद्यार्थियों ने पूरे हर्षाेल्लास के साथ मॉं सरस्वती की पूजा अर्चना की। ज्ञानदायिनी मॉं सरस्वती को पीले वस्त्र, पीले फूल, फल, मिठाई, खिचड़ी अर्पित करने के साथ पुस्तकें और स्टेशनरी की वस्तु अर्पित कर पूजन किया।

WhatsApp Image 2026-01-23 at 1.35.56 PM
WhatsApp Image 2026-01-23 at 1.35.47 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-23 at 1.36.04 PM (1)
]]>
5204
राष्ट्रीय युवा दिवस https://khalsacollegedurg.in/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b8/ Wed, 28 Jan 2026 06:57:20 +0000 https://khalsacollegedurg.in/?p=5196

12/01/026

स्वामी विवेकानंद जयंती (युवा दिवस) के अवसर पर 12 जनवरी 2026 को स्वामी विवेकानंद की जीवन पर आधरित रंगोली प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें बी.एड. प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने युवा शक्ति, राष्ट्र निर्माण एवं स्वामी विवेकानंद के विचार, सामाजिक सद्भाव एवं सांस्कृतिक विषयों पर आधारित आकर्षक रंगोलियॉं बनाई।

]]>
5196